नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । सीरियल की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी अभिनेता अमन जायसवाल का निधन हो गया है। अमन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई अमन केवल 23 वर्ष के थे।
ट्रक चालक ने जायसवाल की बाइक को टक्कर मारी
दुर्घटना के बाद जायसवाल को कामा अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक और उसका चालक पुलिस हिरासत में हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामला अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा रहा है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हिल पार्क रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक ने जायसवाल को उस समय टक्कर मारी, जब वह अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे।
लेखक धीरज मिश्रा ने मौत की जानकारी दी
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ सीरीज के लेखक धीरज मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया कि “अमन ऑडिशन के लिए जा रहा था। जोगेश्वरी राजमार्ग पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।” मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में…ईश्वर कभी-कभी कितना क्रूर हो सकता है आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया…अलविदा। ” भगवान कभी-कभी कितने क्रूर हो सकते हैं, आज आपकी मृत्यु ने मुझे इसका एहसास करा दिया है… अलविदा।”
बता दें कि अमन जायसवाल मूल रूप से बलिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने सोनी टीवी पर शो ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे की भूमिका निभाई। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमन ने सीरियल ‘उड़ारियां’ में भी काम किया था।
खुद को अपने किरदारों के जरिए जीने वाल’ बताया
अमन जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को ‘अपने किरदारों के ज़रिए जीने वाला’ बताया था, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 65,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स थे। अमन जायसवाल की मौत की खबर से कई प्रशंसक बेहद दुखी हैं, उन्होंने अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि टीवी अभिनेता बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने सोनी टीवी के शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे का किरदार भी निभाया, जो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ। अमन जायसवाल की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट धरतीपुत्र नंदिनी सीरियल के बारे में थी। इसमें, टीवी अभिनेता ने अपनी यात्रा साझा की, जिसमें खुलासा किया कि अभिनय को आगे बढ़ाने के उनके फैसले का उनके परिवार ने काफी विरोध किया था।




