back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोनावला के अपने फार्महाउस में धर्मेद्र बिता रहे हैं वक्त

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें वह लोनावला की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित अपने फार्महाउस में नजर आ रहे हैं। क्लिप में 85 वर्षीय अभिनेता अपने बछड़े को चरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने दो बछड़ों को खेती के लिए तैयार करने की बात करते हैं, साथ ही प्रशंसकों के सुख और स्वास्थ्य की भी कामना करते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, दोस्तों, मेरी पिछली पोस्ट पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को प्यार। आप सभी के लिए कुछ प्यार भरा। विंदू दारा सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, लव यू धरम जी आप और कृषि जीवन के लिए आपका प्यार अद्भुत है। –आईएएनएस एएसएन/एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵