नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस सीजन 3’ के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को दो शादी करने को लेकर खूब लताड़ लगाई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा कर रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बिल्कुल अलग तरीके से देखती हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। फिलहाल, अभी वह अपनी प्रेगनेंसी को पब्लिकली करना नहीं चाहती हैं।
देवोलीना नहीं चाहती हैं मीडिया अटेंशन
टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने बताया है कि वह पर्सनल मैटर को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी प्रेगनेंसी को किसी तरह की मीडिया अटेंशन ना मिले। एक्ट्रेस का कहना है कि समय आने पर वह अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा जरूर करेंगी।
प्रेगनेंसी पर बोली एक्ट्रेस
देवोलीना ने अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों को लेकर ना ही इसे स्वीकार किया है और ना ही पूरी तरह से खारिज किया है। एक्ट्रेस ने कहा है, “मैं चिड़चिड़ी हो जाती हूं, जब भी कोई मुझे रयूमर्स का सच जानने के लिए कॉल या मैसेज करता है। यह मेरी जिंदगी है मैं बता दूंगी जब भी मुझे लगेगा सही समय है मुझे परेशान मत कीजिए और न ही इस बारे में चिंता करने की जरूरत है। हर चीज का एक सही समय होता है। ऐसे कई सारे रूमर्स हैं मेरे बारे में जिसे पढ़ने के बाद में हंस पड़ती हूं।”
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





