नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज के दिन लोग माता रानी की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आज हर कोई माता की भक्ति में लिंग रहेगा आपको बता दें कि, बॉलीवुड में भी नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए माता रानी से जुड़ी कई सारी फिल्में बनाई गई है। तो अगर आप घर पर ही हैं तब आप इस नवरात्रि इन फिल्मों का आनंद जरूर उठाएं। 80 से 90 के दशक के लोग आज भी उन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, जिनमें भक्ति और भगवान पर आस्था देखाई देती है।
मां वैभव लक्ष्मी
साल 1989 में मां वैभव लक्ष्मी फिल्म रिलीज हुई थी। उसे समय से लेकर आज तक इस फिल्म का जादू दर्शकों के ऊपर दिखाई देता है माता की भक्ति में दर्शकों का मन ऐसा मोह लिया कि आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।इस फिल्म में माता रानी की शक्ति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।आदिर ईरानी और मीरा माधुरी ने अपने बेहतरीन काम से सभी को इंप्रेस किया था।भक्त और भगवान पर बनी इस फिल्म को आप नवरात्रि में जरूर देखें।
जय संतोषी मां
हिंदी सिनेमा में मां संतोषी पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन कई साल पहले रिलीज हुई फिल्म जय संतोषी मां के आज भी चर्चे होते रहते हैं।माता की भक्ति में लीन होने के लिए इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। नवरात्रि में ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
मां का चमत्कार
साल 2004 में फिल्म मां का चमत्कार बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जया प्रदा और सौंदर्या जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस ने काम किया था। इस फिल्म में साउथ की कई हस्तियां मौजूद थीं। नवरात्रि के दिनों में भक्ति में लीन होने के लिए आप इस फिल्म को फिर से देख सकते हैं।
तू ही दुर्गा तू ही काली
साल 2000 में आई फिल्म तू ही दुर्गा तू ही काली फिल्म सभी से अलग है। इस भक्ति फिल्म ने माता के भक्तों को अलग श्रद्धाभाव बनाया था । राम्या कृष्णा , कौशल्या चरण राज की इस बॉलीवुड हिंदी फिल्म को तमिल में भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। आप इस नवरात्रि इस फिल्म को आराम से अपने घर में परिवार के साथ देख सकते हैं।




