नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दीपिका सिंह टीवी की आदर्श बहू के रूप में लोगों के दिल में राज करती हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए दीपिका सिंह ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। दीपिका सिंह के साथ बड़ा हादसा होते हुए टल गया है। एक्ट्रेस को शूटिंग के दौरान चोट लगी है यह खबर फैंस को काफी परेशान कर रही है। शूटिंग के दौरान दीपिका के ऊपर भारी चीज गिरने से उनकी पीठ में चोट आई है। ऐसा हादसा एक्ट्रेस के साथ दूसरी बार हुआ है जब उनके ऊपर प्लाईवुड बोर्ड गिरा है, इससे पहले उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था और शूटिंग के दौरान उन्हें काफी परेशानी होती थी।
कैसे हुआ बड़ा हादसा
बता दें कि, दीपिका सिंह के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह फिल्म में अपना ड्रीम सीक्वेंस शूट कर रहीं थीं। इस दौरान उनके पीछे रखा हुआ बड़ा सा भारी भरकम प्लाईवुड बोर्ड उनकी पीठ पर गिर गया। प्रोडक्शन टीम ने दीपिका सिंह की मदद की एक्ट्रेस गंभीर चोट के बीच शूटिंग करती रही लेकिन सूजन बढ़ने की वजह से उन्हें ब्रेक लेना पड़ा।
दीपिका सिंह की हेल्थ अपडेट
दीपिका सिंह की हेल्थ अपडेट के बारे में जाने दो इस वक्त का एक्ट्रेस ठीक है वह फिर से शूटिंग पर लौट चुकी है। दीपिका सिंह ने अपनी हेल्थ अपडेट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है जिसमें वह सेट पर जाती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस का यह पोस्ट देखने के बाद से फैंस राहत भरी सांस ले रहे हैं।
दीपिका सिंह कर रही है कमबैक
दीपिका सिंह को दिया और बाती हम सीरियल से खास पहचान मिली है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी डांस को लेकर भी तारीफ बटोरती है। साल 2022 के बाद से दीपिका सिंह ने टीवी सीरियल से देख ले लिया था और अब वह शानदार कमबैक कर रहीं है। दीपिका सिंह अब साल 2024 के सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी’ में नजर आएंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





