back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शॉपिंग करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- बेबी के लिए तैयारियां शुरू

दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को काफी एंजॉय कर रही है इस समय एक्ट्रेस शॉपिंग करती नजर आई है। कुछ दिनों पहले फैमिली के साथ डिनर डेट पर स्पॉट की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें एक्ट्रेस लग्जरी शॉपिंग कांप्लेक्स में नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। दीपिका सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी जिसका इंतजार फैंस को भी। एक्ट्रेस को शॉपिंग करते देख फैंस भी कहने लगे हैं की आने वाले बच्चे की पूरी तैयारी चल रही है।

फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर

हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट की गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह और ससुराल वालों के साथ नजर आईं थी। इसके बाद अब एक्ट्रेस की यह शॉपिंग करती हुई तस्वीर फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, आने वाले बच्चों की तैयारी शुरू। दूसरे यूजर ने लिखा, बेबी की शॉपिंग। तीसरे यूजर ने लिखा, अकेले क्यों रणवीर सिंह कहा है। चौथे यूज़र ने लिखा है, मैं शायद अपने बच्चे के कलेक्शन को देख रहे हैं। दीपिका सिल्वर कलर के आउटफिट में कंफर्टेबल लुक में नजर आई है। इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी है।

बेबी बंप को लेकर ट्रोल हो चुकी है एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोल भी हो चुकी है बता दें कि, एक्ट्रेस मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग करने गई थी इस दौरान पहली बार दीपिका का बेबी बंप सामने आया था जिसे देखने के बाद फैंस नकली बता रहे थे। एक्ट्रेस ने लोगों की बातों को अनसुना किया और स्किन केयर ब्रांड के प्रमोशन में खुशी-खुशी मुस्कुराती हुई पोज देती नजर आई।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगी। वहीं, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक्ट्रेस का लेडी सिंघम लुक देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...