back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala की मौत का क्या लो बीपी हो सकता है कारण? पति पराग का भी सामने आया बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के दो दिन बाद भी पुलिस को उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में अभी ये सवाल बना हुआ हैं की एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत के दो दिन बाद भी पुलिस को उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ब्लड प्रेशर हाई या लो होने से इंसान की सेहत बिगड़ सकती है। अधिकांश तौर पर देखा गया है कि हाई बीपी होने से हार्ट अटैक या अन्य अंगों के डैमेज होने की संभावना रहती है। वहीं बीपी से मौत होने को लेकर ज्यादा बात नहीं की जाती है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने इस सवाल को गंभीर बना दिया है कि क्या लो बीपी भी किसी की जान ले सकता है। जाने डॉक्टरों ने क्या कहा?

पति पराग त्यागी ने बताया क्या हुआ था उस रात ?

डॉक्टरों को इस बात का संदेह है कि शेफाली की मौत का कारण ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट हो सकता है वहीं अब पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस मौत के मामले में जांच कर रही मुबंई पुलिस ने हाल ही में बयान दिया है कि, कूपर अस्पताल के डॉक्टरों को संदेह है कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण उनके ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट हो सकता है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस ने रविवार को अपने घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था। उनके पति पराग त्यागी ने बताया कि एक दिन पहले बनाया गया खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गईं थी।

क्या लो बीपी सच में जानलेवा है?

वहीं हेल्थ ब्लॉग के मुताबिक, अब ऐसी आम स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। यह हमारे शरीर में होने वाले आम रोगों में से एक है, इसे हल्के में लेना बिल्कुल सही नहीं होगा। रिपोर्ट के माध्यम से बताया गया है कि यदि किसी के शरीर का बीपी हद से ज्यादा गिर जाता है, तो इससे भी ऑर्गेन फेल और दिल का दौरा पड़ सकता है। इससे सिर्फ सेहत को नहीं बल्कि जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।

लो बीपी के कारण

किसी के शरीर का ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है, तो यह लो बीपी या हाइपोटेंशन की स्थिति होती है। इसके मुख्‍य कारण डिहाइड्रेशन, पोषण की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस और किसी खास प्रकार की दवाओं का असर होने से होता है। और शेफाली भी कई सालों से एंटी एजिंग दवाओं का सेवन करती थीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक किसी गड़बड़ी का संदेह तो नहीहै। फिलहाल, जरीवाला के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। क्योंकि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एडीआर मामला दर्ज किया है।

लो बीपी से बचाव के उपाय

पानी भरपूर मात्रा में पीएं

नमक का संतुलित सेवन करें।

दिन में 4से 5बार हल्का खाना खाएं, जिससे आपको बीपी गिरने की समस्या नहीं होगी।

चाय, कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन करे। 

अल्कोहल, शराब, सिगरेट का सेवन ना करे। 

टेंशन से बचने की कोशिश करे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Shoma Anand Birthday: ऋषि कपूर संग डेब्यू से ‘हंगामा’ तक बॉलीवुड में किया राज, ऐसा रहा करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 16 फरवरी 1958 को जन्मी शोमा आनंद हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं।हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵