back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामने आया हंसिका मोटवानी की शादी का टीजर

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक अपना जलवा बिखेर चुकी हंसिका मोटवानी के शादी का टीजर आउट हुआ है, जिसमे हंसिका बेहद ही प्यारी लग रही है.

नई दिल्ली, एजेंसी। हंसिका मोटवानी ने अपने आगामी रियलिटी शो ”हंसिका’ज लव शादी ड्रामा” का टीजर जारी किया। इस टीजर को शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा, ”बहुत सारा प्यार, ढेर सारी खुशियां और थोड़ा सा ड्रामा। ये शो 10 फरवरी से स्ट्रीम होने वाला है।

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार शो का टीजर शादी के हर पल की एक झलक पेश करता है। टीजर की शुरुआत ही प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से होती है, जिसमें प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखाई देती है। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हंसिका मोटवानी की शादी कितनी इमोशनल थी। इसमें हंसिका की अकेले सोच, सोच-विचार और यहां तक कि शादी से पहले फूट-फूट कर रोने की झलक देखते हैं। टीजर में भावनात्मक क्षण में हंसिका के कुछ इमोशनल पल दिखाए गए हैं, जिसमें हंसिका कहती हैं, ”यह मेरे लिए बहुत कठिन था! आपने हमेशा मुझसे कहा था कि किसी के पास्ट को मत देखो!”

बता दें कि हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर को सोहेल कथूरिया से शादी की थी। शादी जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। सोहेल और हंसिका लंबे समय से बिजनेस पार्टनर हैं और एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चलाते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵