back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज से शुरू हो रहा है Cannes Film festival, ये फिल्मी सितारे आएंगे नजर

मेट गला 2025 के बाद फैशन की दुनिया में कान फिल्म फेस्टिवल 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई सिलेक्ट अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मेट गला के बाद आज 13 में मंगलवार से ही कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज होने जा रहा है। जिसकी पूरी तैयारी पहले से ही हो चुकी है। 78वां कान फिल्म फेस्टिवल 13 मई से 24 मई तक आयोजित होगा। इसमें देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। तो वहीं इस फिल्म फेस्टिवल को आप कहां और कैसे देख सकते हैं इसके बारे में भी आपको चलिए बताते हैं।

कहां देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल

कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कान में होता है। इस फेस्टिवल की शुरुआत आज से नहीं बल्कि साल 1946 से हुई। तब से लेकर आज तक कई बड़े चेहरे इस फेस्टिवल में नजर आते हैं जो अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। इन 12 दिनों में इस फेस्टिवल में कुछ ग्रैंड फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि, फिल्म फेस्टिवल को कान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर दोपहर 13 मई दोपहर 2:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।

ये बड़ी हस्तियां आएगी नजर 

78वें कान में आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन और फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया सहित कई चर्चित भारतीय फिल्म हस्तियां अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेंगी। आपको बता दें इस फेस्टिवल में सबकी नजर ऐश्वर्या राय पर रहती है ऐश्वर्या राय 20 सालों से लगातार इस फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई है और हर साल एक नई लुक और एक नए अंदाज में नजर आती हैं। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार का लुक उनका कैसा होता है। 

शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल भी आएंगी नजर

इस फेस्टिवल का हिस्सा शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल भी होगीं। सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखरने वाली शालिनी पासी भी इस फेस्टिवल के हिस्सा बनेगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर कहा था कि,मैं इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं जो भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक सराहना से जोड़ता है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

पेस्टल गाउन और नो ज्वेलरी लुक के साथ Alia Bhatt ने बिखेरा जलवा, फैंस बोले- क्वीन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऐश्वर्या राय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में बीती रात को जबर्दस्‍त डेब्‍यू किया।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...