नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड की चमकती हुई अभिनेत्री आलिया भट्ट अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और नई ऊंचाई छूने जा रही हैं। वह 13 से 24 मई तक होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शिरकत करने जा रही हैं। यह मोका उनके ऐतिहासिक होने जा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल में भट्ट समेत कई सेलिब्रिटी रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस बार अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जानते है इस अवसर पर इस अवसर में एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।
एक निजी चैनल से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी भावनाएं साझा की। एक्ट्रेस कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने के लिए कफी उत्साहित और गर्वित महसूस कर रही है। वइ इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया ऐश्वर्या राय के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी, जो 13 मई से 24 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ने कान में अपने डेब्यू को काफी खास बताया है।
[EMBED]
‘यह मेरे लिए सम्मान की बात’
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया अपने कान में डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड है। वह अपने भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि, “पहली बार कुछ भी बहुत खास होता है और मैं इस साल फेस्टिवल डे कान में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह फेस्टिवल एक सिनेमा और आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतिष्ठित उत्सव है। मै इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हुं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।”
आलिया ने बताया सुंदरता का मतलब
इस साल कान में आलिया की भागीदारी ‘लाइट्स, ब्यूटी एंड एक्शन’ थीम पर आधारित होगी। इस थीम पर एक्ट्रेस कान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। दौरान बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, “मेरे लिए सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और खुद की वैल्यू का जश्न मनाना है। यह समय से परे है और अद्भुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर सच में बहुत खुश और गर्वित महसूस कर रही हूं।” यह आलिया के लिए सिर्फ कान का हिस्सा बनना ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की नई उंचाईयों को एक विश्व स्तर के मंच पर दिखाना है।
यशराज के स्पाई यूनिवर्स में नजर आएंगा भट्ट
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट(Workfront) की बात करें तो एक्ट्रेस यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। वहीं उनके साथ शरवरी वाघ भी होगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। इसके अलावा, आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है।





