back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पापा विष्णु मांचू की फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज देंगी दोनों बेटियां

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। तेलुगु एक्टर विष्णु मांचू की बेटियां एरियाना और विवियाना हुनर के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह जल्द ही अपने पापा की अपकमिंग फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज देंगी। इस गाने को अनूप रूबेंस ने कंपोज किया है और बोल भास्करभटला रवि कुमार ने लिखे हैं। ईशान सूर्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में विष्णु गली नागेश्वर राव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में आरएक्स 100 की स्टार पायल राजपूत और सनी लियोनी लीड एक्ट्रेसेस होंगी। विष्णु मांचू कहते हैं, मुझे बेहद खुशी है कि एरियाना और विवियाना मेरी फिल्म के लिए गाना गाएंगी। मुझे उम्मीद है कि उनके इस गाने को लोग पसंद करेंगे। यह गाना सुपरहिट होगा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे अपनी बेटियों पर गर्व है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे इस गाने के जरिए नई ऊंचाइयों को छुएं। इसके अलावा, प्रभु देवा फिल्म के एक गाने को कोरियोग्राफ करेंगे। गाने की कहानी कोना वेंकट ने लिखी है। फिल्म का निर्माण एवीए एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...