back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Janhvi Kapoor करने जा रही हैं अपने बॉयफ्रेंड संग विवाह,जानिए कौन हैं Shikhar Pahariya

जान्हवी कपूर को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है। बोनी कपूर ने अपनी बेटी जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को परिवार का हिस्सा बताया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल जान्हवी को लगातार उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है। मंदिर हो या पार्टी जान्हवी और शिखर हमेशा साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया की तारीफ की है। और दोनों की शादी पर मोहर लगाई ।

बोनी कपूर को पसंद हैं शिखर पहाड़िया

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक इन्टरयू में शिखर के बारे में कई बातें बोली जिसकी वजह से इन दिनों जान्हवी की शादी के चर्चे होने लगे। जब बोनी कपूर से शिखर और जान्हवी कपूर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो बोनी कपूर ने कहा, “मुझे यकीन था कि शिखर, जाह्नवी के पूर्व प्रेमी तो नहीं बनेंगे और हमेशा हम सबके आसपास ही रहेंगे। बोनी का कहना है कि उन्हें शिखर पसंद हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं।” जान्हवी की बहन खुशी कपूर ने भी कॉफी विद करण में जान्हवी और शिखर के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दे दिया था। इन सब बातों से ये अंदाजा लगया जा रहा है की जान्हवी की भी शादी जल्द ही होगी।

शिखर पहाड़िया का कपूर खानदान से है गहरा रिश्ता

आपको बता दें कि ,शिखर एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर एक बिजनेसमैन हैं वो खुद बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है लेकिन उनके कई दोस्त बॉलीवुड से है। शिखर पहाड़िया का कपूर खानदान से भी काफी अच्छा रिश्ता है। कई कठिन परिस्थितियों में भी वह हमेशा कपूर परिवार के साथ खड़े रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, “वह ऐसे ही हैं। एक ऐसा इंसान जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। चाहे वह जान्हवी हों, मैं या अर्जुन कपूर। वह सभी के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵