बाॅलीवुड एक्टर प्रकाश राज शुरुआती दिनों में खूब किया स्ट्रगल, झलक देखने को बेताब रहते हैं फैंस

बाॅलीवुड एक्टर प्रकाश राज बाॅलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अब उनकी हर कोई बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानता है।
Prakash Raj
Prakash Raj Social Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| सिंघम फेम प्रकाश राज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे 58 साल के हो चुके हैं। प्रकाश राज एक्टर होने के अलावा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा चुके हैं। इनका जन्म 1965 को जन्मे प्रकाश राज एक्टर होने के अलावा डाररेक्टर और प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाली हैं। प्रकाश राज ने शुरूआत में थिएटर में काम किया है।

शुरूआती दिनों से स्ट्रीट प्ले करते थे

इसके अलावा उन्होंने स्ट्रीट प्ले भी किया था। वे थिएटर में भी काम करते थे। जिसके लिए उनको 300 रूपये मिलते थे। इसके साथ उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया था। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी और हिंदी फिल्मों में शानदार काम किया है।

फिल्मों में शानदार किरदार से जीता दिल

उन्होंने फिल्मों में कई तरह का शानदार किरदार निभाया है। ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल भी निभा चुके हैं। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन से सभी का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म करने के दौरान अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रख लिया था।

फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान

प्रकाश राज जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार माने जाते हैं। वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग कर शानदार पहचान बना चुके हैं। वे पहले फिल्मों थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाते थे। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के अलावा तमिल फिल्मों में एक्टिंग की शुरूआत किया था।

तमिल फिल्म में किया था डेब्यू

1994 में उन्होंने फिल्म 'Duet' से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर लिया था। ये फिल्म सुपरहिट रही और प्रकाश राज ने भी शानदार पहचान बनाया था। प्रकाश ने 2009 में फिल्म 'वॉन्टेड' से बॉलीवुड में एंट्री किया था। उन्होंने 'सिंघम', 'दबंग-2', 'मुंबई मिरर', 'पुलिसगिरी', 'हीरोपंती', 'जंजीर' जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग किया था। ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन का रोल भी निभा चुके हैं।

प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा के साथ दूसरी शादी किया था। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। पीने के पहले प्रकाश ने 1994 में ललिता कुमार से शादी किया था। वहीं 2009 में दोनों ने तलाक लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in