back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hero No1: ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ आएंगे Tiger Shroff और Disha Patani

बॉलीवुड के एक्शन और स्टंट स्टार टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में बने हुए हैं। ब्रेकअप के बाद टाइगर और दिशा पटानी फिल्म निर्माता जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म हीरो नंबर 1 में एक बार फिर नजर आएंगे।

रफ़्तार डेस्क ,नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन और स्टंट स्टार टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में बने हुए हैं। ब्रेकअप के बाद टाइगर और दिशा पटानी फिल्म निर्माता जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म हीरो नंबर 1 में एक बार फिर नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं, दोनों पहली बार ‘बागी 2’ फिल्म में नजर आये थे, जो फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी अच्छी लगी थी।

डेट्स इशू की वजह से सारा अली खान ने छोड़ा  फिल्म

फिल्म ‘हीरो नो 1’ के लिए सारा अली खान को कास्ट किया गया था । मगर डेट्स इशू की वजह से सारा अली खान को फिल्म छोड़नी पड़ी। अब दिशा पाटनी को फिल्म में लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए चुना गया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए डायरेक्टर जगन शक्ति ने कहा, ‘दिशा काफी फिट कलाकार हैं और एक्शन करने के लिए सही हैं। निश्चित रूप से पहले सारा इस फिल्म का हिस्सा थीं, मगर हम डेट्स नहीं मैच कर पाए।’

ऐक्ट्रेस पश्मीना रोशन भी आएंगी नजर

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के अलावा पश्मीना रोशन भी आएगी नजर, पश्मीना रोशन, ऋतिक रोशन की कजिन है। सूत्रों के अनुसार दिशा और पश्मीना दोनों एक साथ लीड रोल करेंगी, वहीं इस फिल्म की शूटिंग 2024 से लंदन में शुरू हो जाएगी। ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन अब बॉलीवुड इंड्रस्टी में कदम रखने जा रही है, कुछ समय पहले ही पश्मीना की डेब्यू फिल्म की अनाउसमेंट हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...