back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजेश खन्ना के उस बंगले की कहानी जिसने बर्बाद की इन सुपरस्टार्स की ज़िन्दगी

राजेश खन्ना को अपने बंगले आशीर्वाद से काफी लगाव था, लेकिन आखिर ऐसी क्या मज़बूरी आयी। जिसके कारण उन्होंने उसे कौड़ियों के भाव बेच दिया। आइये जानते है इसे पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चाहे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान का घर मन्नत हो या अमिताभ बच्चन का घर जलसा हम सभी के मन में मायानगरी मुंबई जाकर सेलिब्रिटी के घर को देखने की जिज्ञासा पैदा होती है। इन सभी सेलेब्स के घर कई एकड़ में बने हुए है और इनके घर के अंदर सभी सुख सुविधा उपलब्ध होती हैं।

ऐसे में ही मुंबई के कार्टर रोड पर बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का भी बंगला हुआ करता था जिसका नाम आशीर्वाद था। अक्सर ट्विंकल खन्ना भी अपने पिता के साथ इस बंगले की फोटो शेयर किया करती थी। लेकिन अचानक ही बंगले को लेकर तरह तरह की खबरें आने लगी और बंगले को श्रापित कहा जाने लगा।

कई स्टार्स रहें ‘आशीर्वाद’ के मालिक 

बता दें कि राजेश खन्ना से पहले भी आशीर्वाद में कई सुपरस्टार्स रहे जिनमें भारत भूषण और राजेंद्र कुमार का नाम टॉप पर आता है। साल 1950 में अभिनेता भारत भूषण ने आशीर्वाद को खरीदा था। उन दिनों भारत भूषण टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की जिनमें मिर्जा गालिब, बैजू बावरा, बरसात की रात बॉलीवुड के झोली में डाली थी। पर जब वो आशीर्वाद में शिफ्ट हो गए अचानक ही उनकी कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप होने लगी। अंत में एक्टर को ये बंगला छोड़ना पड़ा। 

उसके बाद साल 1960 में एक्टर राजेंद्र कुमार ने 60 हज़ार में इस बंगले को खरीद लिया। उस वक़्त बँगले का नाम आशीर्वाद नहीं बल्कि डिंपल हुआ करता था क्योंकि एक्टर ने इसका नाम अपनी बेटी के नाम पर रख दिया था। एक्टर इस बंगले में 8 साल रहे और इसके बाद उन्हें भी इस बंगले में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उन्होंने भी इसे बेचने का मन बना लिया तब से कहा जाने लगा कि बंगला श्रापित है और जो यहां रहने आ रहा वो बर्बाद ही हो रहा है।

आशीर्वाद को राजेश खन्ना ने बनाया अपना आशियाना 

70 का दौर बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना का दौर था। वो अपनी करियर में धीरे -धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे थे इसी दौरान उन्होंने आशीर्वाद को खरीदने का प्लान किया और महज 3.5 लाख रुपए में इसे खरीद भी लिया। उस वक़्त तक बंगले का नाम ‘डिंपल’ ही था पर राजेश ने इसे बदलकर आशीर्वाद रख दिया। 

राजेश खन्ना के लिए ये बंगला लकी चार्म साबित हुआ और यहां शिफ्ट होने के बाद उनकी सारी फिल्में हिट होने लगी। लेकिन कुछ वक़्त बाद ही समय का पासा ऐसा पलटा की सुपरस्टार को काम मिलना ही बंद हो गया। राजेश खन्ना को रिप्लेस कर बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन ने अपनी जगह बना ली। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिक्कतें आने लगी। पत्नी डिंपल बच्चों को लेकर सुपरस्टार से अलग रहने लगी, लेकिन राजेश खन्ना को इस बंगले से इतना लगाव था की उन्होंने इसे बेचने का कभी नहीं सोचा और जीवन के अंतिम समय तक वो यही रहे। हालांकि उनकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों ने आशीर्वाद का दाम लगाया जिसकी कीमत 225 करोड़ रुपये मिल रही थी लेकिन फैमिली ने जल्दबाजी में मात्र 90 करोड़ में आशीर्वाद को बेच दिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

जेमी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, तान्या मित्तल की मिमिक्री ट्रोलिंग से नहीं लिया सोशल मीडिया से ब्रेक…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के फैसले की वजह साफ कर दी...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵