back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shahrukh ने ‘डंकी’ के Blockbuster होने का किया दावा, फैंस को बिना टिकट थिएटर में जाने का बताया रास्ता

#AskSRK: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। साल की शुरुआत में एक्टर की फिल्म पठान कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। साल की शुरुआत में एक्टर की फिल्म पठान कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दी। वहीं, जवान को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म थिएटरों के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा रही। वहीं, अब शाहरुख फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन एक्टर ने फिल्म का ड्रॉप 2 रिलीज किया, जो गाना है ‘लुट पुट गया’। ड्रॉप 2 की रिलीज के बाद उन्होंने फैंस के साथ आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन रखा। इसमें ‘डंकी’ के हाउसफुल होने का दावा किया।

फिल्म हाउसफुल जाएगी…घर से सोफा लेके आ जाना सीट तो नहीं मिलेगी…

आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन के दौरान फैंस ने शाहरुख से दिलचस्प सवाल किए। उन्होंने भी मजेदार से जवाब दिए। दरअसल, शाहरुख के आस्क एसआर के सेशन की शुरुआत करते एक फैन ने पूछा-सर! ‘डंकी’ के लिए फ्रंट सीट बुक करूं या फिर कॉर्नर वाली ? इस पर एक्टर ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। एक्टर ने लिखा- भाई मेरा तो मनना है कि फिल्म हाउसफुल जाएगी…घर से सोफा लेके आ जाना सीट तो नहीं मिलेगी…।

सुहाना को ‘डंकी’ से प्यार और मुझे ‘आर्चीज’ से

सेशन में शाहरुख से पूछा गया-वह ‘डंकी’ और सुहाना खान की ‘द आर्चीज’ में से किसके लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं? शाहरुख ने बताया कि सुहाना को ‘डंकी’ से प्यार है और मुझे ‘आर्चीज’ से। मुझे लगता है कि हम दोनों में सब कुछ सुलझ गया है। एक्टर से पूछा गया-थिएटर में जाने के लिए कोई डंकी-वे (बिना टिकट का रास्ता) है क्या हाहा एक्टर ने कहा-जब मैं छोटा था तो फिल्में देखने के लिए एक प्रोजेक्शनिस्ट को पटा लेता था। आप भी इसे आजमाएं। शायद ये काम करे। मगर, किसी को ये मत बताना कि मैंने तुम्हें ये बताया है। ये हमारा सीक्रेट है। #डंकी।

अपनी चिंता से कैसे निपटते हैं शाहरुख?

फैन ने एक्टर से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सवाल किया। पूछा-‘वो कौन-सा वक्त था, जब शाहरुख सबसे ज्यादा चिंता में थे और आप अपनी घबराहट से कैसे निपटे?’ एक्टर ने कहा-मैं शांत रहकर इससे निपटता हूं। थोड़ा लिखता और बच्चों के साथ वक्त बिताता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी! KKR विवाद के बीच बंगाली भाषा में आया धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...