नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नागा चैतन्य 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु उनसे तलाक के बाद हुई चीजों के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बतया कि तलाकशुदा होने के बाद क्या-क्या सहना पड़ता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की गाउन को ड्रेस में क्यों बदल दिया था इसके बारे में भी बात की।
सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द
सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टर नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी।एक्ट्रेस की शादी और रिसेप्सन पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली। औरकपल ने 2021 मे अलग होने का फैसला किया। वहीं अब तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपना दर्द बांया किया। गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा ‘जब एक महिला तलाक से गुजरती है, तो उसके साथ बहुत शर्म और कलंक जुड़ा होता है। मुझे बहुत कुछ कहा गया। काफी कमेंटबाजी हुई। मुझे लोगों ने सेकेंड हैंड कहा, बोले कि इसका जीवन को बर्बाद है। आपको एक कोने में धकेल दिया जाता है। इतना कुछ सुनना पड़ता है कि आप खुद को एक असफल महसूस करने लगते हो। आपको शर्म आने लगती है कि आप पहले तो शादीशुदा थे लेकिन अब नहीं।’
इस कारण बदल दिया था शादी का गाउन
सामंथा रुथ प्रभु इस इंटरव्यू के दौरान ही पूछा गया कि आपने अपनी शादी की गाउन को ड्रेस में क्यों बदल दिया था। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, इसे बदलते समय थोड़ा दुःख हुआ लेकिन मैंने ऐसा किया क्योंकि मैंने उससे अपना इमोशनल कनेक्ट खत्म कर दिया था। हालांकि ये मेरा कोई बदला नहीं था लेकिन अब ये भी नहीं कि मैं कोने में बैठकर रोने लगूं और फिर जीना भूल जाऊं। लाइफ खत्म नहीं हुई। मैं खुश हूं और अच्छा काम कर रही हूं।’





