back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोभिता संग सात फेरे लेने से पहले आई नागा चैतन्य की प्रतिक्रिया, कुछ दिन बाद ही हो रहा दोनों का विवाह

नागा चैतन्य और शोभिता की सगाई के बाद से ही कपल सुर्खियों में आ गए थे। वहीं अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं अब एक्टर ने इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । शोभिता-नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर पिछले दो साल से मीडिया में खबरें चल रही हैं, लेकिन दोनों के रिश्‍तों पर अब तक एक शब्‍द भी नागा चैतन्‍य की ओर से नहीं बोला गया था, चैतन्य और शोभिता की प्यार करते हुए साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही। इस पर भी जब कई बार जब उन्‍हें मीडिया मित्रों ने खूब उकसाया भी, तब भी नागा चैतन्य ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब शोभिता के साथ सात फोरों में बंधने के कुछ दिन पहले नागा चैतन्य ने कहा है कि शोभिता से शादी के पीछे का कारण उनका रिश्ता मजबूत होना था। एक अंग्रेजी मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा, हमारी शादी सिंपल और ट्रेडिशनल होगी। कोई दिखावा नहीं चाहिए। हम दोनों ने मेहमानों की सूची और शादी का काम संभाला हुआ है ।

शादी में केवल 300 लोगों आमंत्रित 



आपको बतादें कि दोनों की शादी चार दिसंबर को अन्नपूर्णा स्टूडियो में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होने जा रही है । इस विवाह को लेकर नागार्जुन पहले ही बता चुके हैं कि केवल 300 लोगों को आमंत्रित किया गया है, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है और इसका श्रेय नागा चैतन्य को दिया है। उनका कहना रहा है कि नागा चैतन्‍य को भीड़ पसंद नहीं है, वह बहुत कम सिलेक्‍टेड लोगों के बीच अपने इस विवाह को होने देना चाहता है, इसलिए ही उसकी शादी में कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, इस जोड़े ने अचानक से आठ अगस्त को सगाई कर सभी को चौंका दिया था । तब नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि नागा चैतन्य-शोभिता की सगाई हो गई है। अक्किनेनी ने शोभिता का परिवार में स्वागत किया। शुभकामनाएँ दी।

शोभिता के साथ नई जिंदगी शुरू करने का इंतजार 



नागा चैतन्‍य ने कहा है कि शोभिता के साथ नई जिंदगी शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं। वह मुझसे बहुत गहरे से जुड़ी हुई है। वह मुझे अच्छे से समझती है। अब नागा चैतन्य की बातें वायरल हो रही हैं। जबकि इन दोनों के फिल्‍मी जीवन को लेकर बात करें तो शोभिता-नागा चैतन्य ने कभी साथ में कोई फिल्म नहीं की है। हालाँकि पहले हुआ एक सामान्‍य सा परिचय समय के साथ प्यार में बदल गया है । तेलुगु गर्ल शोभिता ने मुंबई में मॉडलिंग की है । हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं, उन्होंने तेलुगु फिल्मों गुडचारी और मेजर में अभिनय किया है । नागा चैतन्य चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित टंडेल फिल्‍म कर रहे हैं। यह एक इमोशनल लव स्टोरी फिल्म है। इससे पहले उनकी पिछली आई दो फिल्में थैंक्यू और कस्टडी निराशाजनक रही हैं । अब वह एक बड़ी हिट फिल्‍म का अपने लिए इंतजार कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...