नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद हर तरफ इसका विरोध किया जा रहा था। फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया हैं।
इतना है फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
विक्रांत मैसी की फिल्म थे साबरमती रिपोर्ट ने अभी तक अपनी रफ्तार नहीं पकड़ी है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं एक रिपोर्ट किया अनुसार इस फिल्म 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाई गई है। क्योंकि ओपनिंग डे पर ऐसा हाल देखकर ये कहना काफी मुश्किल है कि फिल्म अपना बनाया हुआ लागत भी निकल पाएगी या नहीं।
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
फिल्म की कहानी 27 फरवरी, 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में हादसा हो गया था। ये ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी। इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। और इस घटना में 59 लोगों की जान चली गई थी। फिल्म की कहानी इसके ही इर्द-गिर्द के तमाम अहम सवालों पर बात करती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया, फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इसे ही दिखाती है।
फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को मिलती थी धमकियां
विक्रांत मैसी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को धमकी मिलने लगी थी। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप पर उन्हें धमकी वाले मैसेज आ रहे थे। एक्टर ने कहा कि, ‘मैं हाल ही में पिता बना हूं जो बच्चा अभी चल तक नहीं सकता है। वो उसका नाम भी घसीट रहे हैं।’





