back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हनुमान 2 में RRR स्टार की एंट्री, श्रीराम का किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Ram Charan in Hanuman 2 : साउथ स्टार तेजा सज्जा की अपकमिंग मूवी हनु-मान सुर्खियों में है। मूवी की बंपर सक्सेस के बाद फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। साउथ स्टार तेजा सज्जा की मूवी हनु-मान सुर्खियों में है। मूवी की बंपर सक्सेस के बाद फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं। तेलुगु स्टार तेजा की मूवी हनु-मान के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा है कि किसी और बड़े तेलुगु स्टार को कास्ट किया जाना है। मूवी के सीक्वल का नाम जय हनुमान बताया गया है। इसके लिए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म की कास्टिंग भी शुरू हो चुकी है।

आरआरआर में दिखे थे राम के रूप में राम चरण

अपनी सुपरहीरो बेस्ड इस एक्शन एंटरटेनर मूवी के दूसरे पार्ट में प्रशांत वर्मा सुपरहीरो के तौर पर श्रीराम का किरदार दिखाएंगे। मूवी के लिए मेकर्स राम चरण को कास्ट करने वाले हैं। राम चरण मूवी में श्रीराम के किरदार पर आधारित सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे, जिससे फिल्मी हलकों में सनसनी मची है। इससे पहले निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म आरआरआर में श्रीराम की झलक से पूरे देश में तहलका मचाया था। उनका यह लुक उस वक्त वायरल हुआ था।

6 सुपरहीरों फिल्में आएंगी

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में दिलचस्प और लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए चर्चा में हैं। उनकी मिड साइज बजट की फिल्म हनु-मान ने पूरे देश में तहलका मचाया है। इस मूवी के बाद निर्देशक प्रशांत वर्मा को कई मेकर्स ने अप्रोच किया है। मगर, डायरेक्टर पहले से 12 सुपरहीरो बेस्ड फिल्मों का विजन सामने रख चुके हैं। पहले फेस में 6 सुपरहीरो फिल्में और इसके बाद फेस 2 में बाकी 6 फिल्में आएंगी। ‘हनु-मान’ इसी फेज की पहली मूवी थी। इसके बाद वो अपनी अगली फिल्म अधीरा शुरू करेंगे। इसके बाद निर्देशक ‘जय हनुमान’ शुरू कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...