back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ritesh Pandey: रितेश की हाॅरर काॅमेडी फिल्म ‘तू-तू मैं-मैं’ की देखें झलक, लेकिन डरकर पकड़ना होगा एक कोना!

भोजपुरी सिने जगत में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता रितेश पांडेय की अपकमिंग फिल्म ''तू तू मैं मैं'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। भोजपुरी सिने जगत में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता रितेश पांडेय की अपकमिंग फिल्म ”तू तू मैं मैं” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म एक हॉरर कॉमेडी पर आधारित है

ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी पर आधारित है। विभिन्न भाषाओं के समृद्ध कंटेन्ट के साथ जियो स्टूडियोज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसका एक उदाहरण भोजपुरी भी है। जहां एक बार फिर से भोजपुरी के सुपरस्टार के साथ फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ पर जियो स्टूडियोज की मुहर लग गई है।

‘तू तू मैं मैं” रितेश और यामिनी देंगे दिखाई

ये फिल्म जियो स्टूडियोज के द्वारा प्रसारित की जा रही हैं। ”तू तू मैं मैं” में रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत, मधु शर्मा, यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। जबकि फिल्म में भोजपुरी के सबसे वर्सेटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, केके गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी में यह फिल्म और भी खास नजर आ रही है।

फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित

फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई यानि शनिवार को रिलीज हो गया है, लेकिन उससे पहले फिल्म के फर्स्ट लुक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसमें सभी कलाकारों के चेहरे की भाव-भंगिमा फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा करने वाली है। यूं कहें कि फिल्म के फर्स्ट लुक ने सिने प्रेमियों के बीच निश्चित रूप से उत्साह और दिलचस्पी पैदा कर दी है। बता दें कि जियो स्टूडियोज प्रेजेंट्स व मैडज़ मूवीज और एक्चुअल मूवीज प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ की निर्माता ज्योति देशपांडे, अविनाश रोहरा, समीर आफताब और वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडरी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 के फिनाले से निकलकर पवन सिंह क्यों पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच? जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵