नई दिल्ली, रफ्तार। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra 2) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आ सकते हैं। रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणवीर सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं। वैसे, मेकर्स की ओर से पुष्टि की गई है। दरअसल, ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर उर्फ शिवा के पिता ‘देव’ को लेकर चर्चा हुई थी। पहली फिल्म में देव का कैरेक्टर नजर नहीं आया था। अब दूसरे भाग में यह किरदार सामने आ सकता है। हालांकि इस किरदार के लिए कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इनमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कन्नड़ स्टार यश (Yash) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शामिल हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि निर्देशक अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के किरदार के लिए रणवीर को चुना है।
2022 में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी Brahmastra
‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2’ में रणबीर को शिवा और आलिया भट्ट को ईशा के किरदार में देखा गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी थे। फिल्म में जबरदस्त VFX का इस्तेमाल हुआ था। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) की इस फिल्म ने 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




