नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है। फैंस फिल्म के लिए इतना उत्साहित थे कि फिल्म के रिलीज से पहले ही लोगों ने टिकटें बुक करना शुरु कर दिया था और फिल्म में करोड़ो की कमाई की थी। आपको बता दें कि सिर्फ चार दिनों में ही फिल्म ने 500 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म 1000 रुपये करोड़ का टारगेट पूरा करने जा रही है। यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। हालांकि, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई लेकिन इसका कुल प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
फिल्म की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन 52.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही पुष्पा 2 का नेट कलेक्शन अब 645.95 करोड़ रुपये हो गया है। 10 दिसंबर को फिल्म के विभिन्न भाषाओं में कमाए गए पैसे इस प्रकार रहे:
तेलुगु संस्करण: 11 करोड़ रुपये
हिंदी संस्करण: 38 करोड़ रुपये
तमिल संस्करण: 2.60 करोड़ रुपये
कन्नड़ संस्करण: 0.4 करोड़ रुपये
मलयालम संस्करण: 0.5 करोड़ रुपये
फिल्म की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी
तेलुगु: 34.79%
हिंदी: 38.76%
तमिल: 22.18%
कन्नड़: 19.48%
मलयालम: 10.73%
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (पहले सप्ताह में)
दिन 0: 10.65 करोड़ रुपये
पहले दिन: 164.25 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 93.8 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 119.25 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 141.05 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 64.45 करोड़ रुपये
छठे दिन: 52.50 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 का बजट और कास्ट
फिल्म का बजट लगभग 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक सही आंकड़े नहीं बताए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीतेज, अनसूया भारद्वाज, और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं। पुष्पा 2 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।





