back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Independence Day: एक ही दिन आपस में टकराएंगी बॉलीवुड की ये 3 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किसका होगा कब्जा

स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बड़े सितारों की 3 फिल्में आपस में भिड़ंत को तैयार हैं। हालांकि अब तीनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर इस साल सब की नजर टिकी होगी क्योंकि इस दिन एक नहीं बल्कि 3 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ शामिल हैं। जो मिलकर पूरा बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाने को तैयार हैं। सभी फिल्मों के ट्रेलर आ चुके हैं, जिन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला वहीं, इन फिल्मों के एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी सामने आ गया है।इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि किस फिल्म को कितना नुकसान होगा। 

फिल्म ‘स्त्री 2’ 


सामने आए रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। का लंबे वक्त से इंतज़ार हो रहा था। फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद भी किया गया था। अब एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 6845 शोज़ के लिए इस पिक्चर के 2 लाख 57 हज़ार 981 टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे। इससे फिल्म की 7.84 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है।इस बार फिल्म में ‘सरकटे का आतंक’ देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल है। श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आने वाले हैं।

फिल्म ‘खेल खेल में’ 



अक्षय कुमार अभी तक कई फिल्में फ्लॉप रही लेकिन अब उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने को तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है।अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, एमी विर्क, तापसी पन्नू, फरदीन खान, प्रज्ञा जैसवाल और आदित्य सील भी बढ़िया काम करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के लिए मंगलवार को करीब तीन बजे तक एडवांस बुकिंग में 1187 शोज़ के लिए 6 हज़ार 874 टिकट बिके थे, जिससे फिल्म को 27 लाख 53 हज़ार रुपये की कमाई हुई है।

फिल्म ‘वेदा’ 


जॉन अब्राहम फिल्म ‘वेदा’ ने मंगलवार को करीब तीन बजे तक 2297 शोज़ के लिए हिंदी वर्जन के 11 हज़ार 886 टिकट बुक हुए हैं। इससे मेकर्स को 33 लाख 73 हजार रुपये से ज्यादा कमाई हुई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं इनके अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया भी हैं। वहीं, अभिषेक बनर्जी का इसमें निगेटिव रोल देखने को मिलने वाला है।इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवानी ने किया है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵