PM मोदी से इंप्रेस हुई Nora Fatehi, डांसिंग क्वीन बोलीं- 'Thank you Prime Minister'

Nora Expresses Gratitude To PM: एक्ट्रेस एवं डांसिंग क्वीन Nora Fatehi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी इंप्रेस हुईं हैं। नोरा ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
पीएम मोदी और एक्ट्रेस नारो फतेही।
पीएम मोदी और एक्ट्रेस नारो फतेही।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस एवं डांसिंग क्वीन नोरा फतेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी इंप्रेस हुईं हैं। Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। दरअसल, शुक्रवार को मोरक्को में आए भूकंप से हजारों स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों लोगों की मौतें हुई है। इसको देखकर Nora Fatehi काफी भावुक हुईं हैं। एक्ट्रेस अपने देश की ऐसी हालत देखकर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थीं। पीएम मोदी ने भी मोरक्को की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

नोरा हुईं गद-गद

पीएम द्वारा मोरक्को को तत्काल मदद की घोषणा किए जाने से एक्ट्रेस गद-गद हो गईं। Nora Fatehi ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और पीएम का कोटी-कोटी धन्यवाद करते हुए लिखा-'थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, इतने बड़े सपोर्ट के लिए। आप उनमें से एक हैं जिन्होंने सबसे पहले मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। मोरक्कन आपके आभारी हैं। जय हिंद..

मोरक्को में भूकंप आने पर इमोशनल हो गई थीं एक्ट्रेस

Nora Fatehi ने इससे पहले मोरक्को में हुए इस भारी नुकसान को देखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- मोरक्को में आज जो हुआ उसकी खबर देखकर दिल दहल गया। इसका प्रभाव कितने शहरों पर पड़ा है। हजारों लोगों की जानें चली गईं। मेरे मन में डर बना है। मुझे चिंता हो रही है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ कर रही हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं सब ठीक रहे। शुक्रिया कहती हूं ईश्वर का कि हमारे लोग ठीक-ठाक हैं। इस प्राकृतिक घटना में जिसने अपनों को खोया है, उनसे मेरी संवेदनाएं हैं। अलैहफद कोम या रब।

8 सितंबर को आया था भूकंप

अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर स्थित मोरक्को में 8 सितंबर को 6.8 तीव्रता के साथ भूकंप आया था। इस आपदा में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। हजारों लोग घायल हुए हैं। वहां स्थिति बहुत खराब है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in