back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सरदार जी 3’ विवाद में कूदें Naseeruddin Shah समर्थन में लिखे पोस्ट से मचा बवाल, BJP विधायक ने उठाएं सवाल

दिलजीत दोसांझ के समर्थन में बयान देकर फंसे नसीरुद्दीन शाह, अब भाजपा विधायक राम कदम ने सवाल उठाए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर बहुत समय बाद फिर चर्चा में आ गए है, दिलजीत दोसांझ के समर्थन में बयान देकर नसीरुद्दीन शाह फंस गए हैं। उनके बयान पर मचा बवाल जहां अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि नसीरुद्दीन शाह ने यहीं से कमाई की है। जाने पूरा मामला?

नसीरुद्दीन शाह फंसते नजर आ रहे है

बता दे, दिलजीत दोसांझ के समर्थन में बयान देकर नसीरुद्दीन शाह फंसते नजर आ रहे है जहां उनके दिए बयान पर बवाल मचा है। जहां भाजपा विधायक ने उनके इस बयान पर सवाल उठाए हैं।दिलजीत की मूवी सरदार जी 3 का विरोध हो रहा है और एक्टर ने दिलजीत का समर्थन करते हुए पोस्ट लिखी थी। जिससे घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक राम कदम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, लोगों का प्रेम पाया भारत से और प्रेम दिखा रहे पाकिस्तान से । वो पुलवामा हमला, ऑपरेशन सिंदूर भूल गए। कौन उनको कह रहा है गो टू पाकिस्तान। 

7b2248ce4bd29f79aa69e725dfea5904-‘Sardarji 3’ support Naseeruddin Shah written in post.jpg

सरदार जी 3 के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी कलाकार को लेकर विवादों में फंसी सरदार जी 3 के गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतर आए जिसपर एक लंबी -चौड़ी पोस्‍ट लिखी थी। । जो अब डिलीट हो गई है।शाह के इस पोस्‍ट पर बवाल मच गया। जिसके बाद, महाराष्ट्र के घाटकोपर पश्‍चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राम कदम ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शाह को काफी कुछ कह दिया है। कदम ने शाह के इस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, नसीरुद्दीन शाह को कमाना तो देश से है लेकिन गुणगान पड़ोसी देश पाकिस्तान का करना है। देश के लोगों से प्रेम पाया और अब भूल गए वो पुलवामा हमला, ऑपरेशन सिंदूर उनसे किसने कहा आप भी पाकिस्तान जाओं । 

‘सरदार जी 3’ को लेकर छिड़ा विवाद क्या?

बता दें कि, फिल्म ‘सरदार जी 3’ में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर भी अहम भूमिका में हैं। जिसके कास्टिंग को लेकर ये विवाद छिड़ा है। हानिया आमिर पर इससे पहले भारत विरोधी बयान देने का आरोप लगा था। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा उठाए कदम ऑपरेशन सिंदूर को गलत बताया था। इसलिए हानिया आमिर का विरोध हो रहा है और हानिया आमिर के कारण ही मूवी को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया। अब वहीं इस मूवी को बैन किए जाने की मांग की जा रही है। और साथ ही एक्टर दिलजीत दोसांझ को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है। जो दिलजीत दोसांझ के करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कौन हैं नसीरुद्दीन शाह?

मालूम हो कि, नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर है जिन्होनें साल 1972 से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने आज तक के फिल्मी करियर में एक्टर ने कई अवार्ड जीते हैं। जहां उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुके हैं। तीन फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वही वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड वोल्पी कप भी उन्हें मिल सकता है। फिल्म जगत में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया हुआ है। फिल्म अमन (1967) में छोटी-सी भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करनेवाले शाह बतौर डायरेक्टर कई नाटकों का निर्देशन भी कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵