नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कियारा आडवाणी अभी तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया हैं। इतने कम समय में एक्ट्रेस ने इंड्रस्टी में अपनी एक अलग और खास जगह बना ली हैं। वहीं, आज कियारा अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले कियारा क्या काम करती थी और आज उनकी कितनी नेटवर्थ है तो आइए जानते हैं।
एक्ट्रेस का ये था असली नाम
आज सबके दिलों में राज करने वाली कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991को ‘मायानगरी’ मुंबई में ही हुआ था। हालांकि उनका नाम कियारा नहीं बल्कि उनका असली नाम आलिया आडवाणी है। लेकिन जब उन्होंने इंड्रस्टी में कदम रखा तो यहां पहले से ही आलिया नाम से आलिया भट्ट ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वहीं, सलमान खान ने भी उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने अपना नाम कियारा रखा लिया था। और तब से ही लोग उन्हें कियारा आडवाणीके नाम से जानने लगे।
पहले टीचर थीं कियारा
सब जानते हैं कि आज के समय में कियारा का करियर आसमान छू रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय पर वो स्कूली बच्चों को पढ़ाती थीं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला कि एक्ट्रेस मुंबई के अर्ली बर्ड प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जॉब करती थीं। लेकिन फिर उन्होंने आगे जाकर एक्ट्रेस ने अपने लिए बॉलीवुड की राह चुनी और एक से बढ़ कर एक फिल्मों में कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि ये बहुत काम लो जानते हैं कि कियारा ने 12वीं क्लास के दौरान ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर कियारा ने बताया था कि, ‘जब मैं 12वीं क्लास में थी तो मैंने अपने पिता को बताया था कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं।
कियारा आडवाणी की नेटवर्थ
कियारा आडवाणी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘फगली’ से किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को एक से बढ़ कर फिल्मों में देखा गया वहीं उनको फिल्म ‘एमएस धोनी द: अनटोल्ड स्टोरी’ से एक अलग पहचान मिली। जिसके बाद से लोग उन्हें काफी पसंद करने लगे। कियारा आडवाणी की टोटल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





