कार्तिक आर्यन का नजर आया फनी अंदाज, विद्या बालन की तारीफ में कही खास बात

कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस विद्या बालन मजाक करते हुए वीडिया में नजर आए। दोनों 'भूल भुल भुलैया 3' फिल्म मे नजर आएंगे।
Kartik Aaryan
Kartik Aaryan Social Media

नई दिल्ल, रफ्तार डेस्क| 'भूल भुलैया 3' फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 'भूल भुलैया' 3 में विद्या बालन दोबारा अलग अंदाज में नजर आएंगी। वे फैंस को काफी एंटरटेन करने वाली है। इस दौरान कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के वीडियो ने फैंस को सरप्राइज किया है।

इसमें दोनों का शानदार बाॅन्ड देखने को मिल रहा है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

विद्या का सपोर्ट कर रहे कार्तिक आर्यन

विद्या बालन भी भूल भुलैया 3 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। कार्तिक आर्यन भी उनका खूब सपोर्ट कर रहे हैं। हाल की में कार्तिक अपनेी फिल्म 'दो और दो प्यार' की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। वे विद्या के साथ भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे। दोनों ने मिलते साथ ही खूब मजाक मस्ती करना शुरू कर दिया। विद्या और कार्तिक की बाॅन्डिंग भी देखने को मिल रही है। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने भी विद्या की खूब प्रशंसा की है।

कार्तिक ने विद्या की खूब की तारीफ

कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन का खूब हौसला बढ़ाया है। वे वीडियो में एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए नजर आए। वे वीडियो में विद्या को देख कर बोलते हैं कि 'क्या बात है क्या लग रही हैं आप'। इसके बाद दोनों ही खूब हंसते हुए नजर आते हैं। भूल भुलैया में विद्या की वापसी से फैंस काफी खुश हैं।

कार्तिक आर्यक फिल्म की शूटिंग में है बिजी

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह आजकल फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन के अलावा माधुरी दीक्षित भी खूबसूरत अंदाज में नजर आ सकती हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in