back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hrithik Roshan-Saba: ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड को रोमांटिक डेट पर ले गए, यूजर्स ने ट्रोल किया, लिखा-एक्टर की बेटी

Hrithik Roshan-Saba Azad Photos: एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ लव लाइफ के कारण भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक सबा के साथ रिश्ता निभा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ लव लाइफ के कारण भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। सुजैन खान से अलग होने के बाद ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आजाद के साथ अपना रिश्ता निभा रहे हैं। ऋतिक और सबा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को इस रिश्ते की वजह से ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन ऋतिक और सबा इन बातों को नजरअंदाज कर अपने रिश्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात ऋतिक और सबा रोमांटिक डिनर डेट एंजॉय किए। इन दोनों के साथ ऋतिक के दोनों बेटे भी थे।

गर्लफ्रेंड का हाथ नहीं छोड़ा

दरअसव, ऋतिक रोशन अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डिनर डेट पर ले गए। इस दौरान उनकी मजेदार केमिस्ट्री साफ दिखी। ऋतिक और सबा आजाद जब रेस्टोरेंट से बाहर आए तो पैपराजी ने उनको घेर लिया। इस दौरान ऋतिक ने एक सेकंड के लिए भी गर्लफ्रेंड सबा का हाथ नहीं छोड़ा। ऋतिक और सबा आजाद के साथ एक्टर के बेटे रिदान और रेहान भी दिखे। इस बात में शक नहीं है कि ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा को दोनों बेटों के साथ फ्रेंडली करा रहे हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं सबा आजाद

ऋतिक रोशन के बेटे रिदान और रेहान ने भी अपनी ओर पैपराजी का ध्यान खींच लिया था। दोनों बच्चों का स्टाइल देखने लायक था। सबा आजाद इस डिनर डेट पर काफी खूबसूरत लगीं। उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस पहन रख थी। इस ड्रेस के साइड में एक स्टाइलिश कट था। सबा ने खुले बालों से लुक पूरा किया था। ऋतिक रोशन भी हमेशा की तरह काफी हैंडसम लगे। इन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी थी। इसमें वह काफी स्टाइलिश दिख रहे थे

दोनों की तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर शुक्रवार की देर रात से ही ऋतिक और सबा आजाद की ये फोटो काफी वायरल हो रही है। इन फोटो को देख लोग, उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों ने ऋतिक से कहा ‘खराब पसंद’। एक यूजर ने सबा को ऋतिक की बेटी बताया है। बता दें ऋतिक रोशन और सबा आजाद, तब से ट्रोल हो रहे हैं, जब से दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान किया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵