नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिना खान फिलहाल कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमे जो अवॉर्ड फंक्शन के बाद अपना इलाज के लिए हॉस्पिटल जाती हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया हैं इसमें उन्होंने अपने बाल को कटवा लिया है।
हिना खान ने कटवाए बाल
हिना ने अपनी कीमोथेरेपी सेशन से पहले अपने बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर आपकी आंखे भी भर आएंगी। वीडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा हुआ है, आप बैकग्राउंड में मेरी मां की कश्मीरी भाषा में रोते हुए आवाज सुन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया था जिसकी उन्होंने कभी कल्पना करने की हिम्मत भी नहीं की थी।
दिल छूने वाला लिखा पोस्ट
कैप्शन में उन्होंने औरतों के लिए कुछ लिखा, ‘यहां मौजूद सभी खूबसूरत लोगों के लिए, खासकर महिलाएं जो ऐसी ही लड़ाई लड़ रही हैं उनके लिए उनका बाल बहुत प्यारा होता है। मुझे पता है कि यह कठिन है, यदि आप जीतना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं तो आपको कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे। और मैं जीतना चुनती हूं।’इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही छोड़ देना चाहती हूँ। मैं इस मानसिक टूटन को कई हफ्तों तक सहन नहीं करना चाहती थी।
इस लिए बना रही हैं वीडियो
हिना खान ने पोस्ट में ये भी लिखा कि वो क्यों ये रिकॉर्ड कर रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी कहानी, अपनी यात्रा रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खुद को गले लगाने के मेरे प्रयास हर किसी तक पहुंचें। अगर मेरी कहानी किसी के लिए इस हृदयस्पर्शी लेकिन कष्टदायी अनुभव का एक दिन भी बेहतर बना सकती है, तो यह इसके लायक है।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





