नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के घर हुआ था और आज संजय कपूर अपना 59वां जन्मदिन मना रहे है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई हैं।
“सिर्फ तुम” मूवी के लोग आज भी दिवाने है
संजय ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म प्रेम से की थी लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। फिर भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की जिनमें राजा, सिर्फ तुम, और डरना मना है शामिल है। उनकी एक फिल्म “सिर्फ तुम” ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं।
संजय कपूर का जुड़ चुका है कुछ एक्ट्रेसेज के साथ नाम
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने NRI महीप संधू से 2002 में शादी की जो एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। महीप से पहले संजय का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा जैसे- तब्बू और सुष्मिता सेन। तब्बू के साथ प्रेम की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकी बढ़ी और बाद में सिर्फ तुम के दौरान सुष्मिता सेन के साथ उनका रिश्ता सुर्खियों में रहा।
अपने भाई अनिल कपूर जितने हिट नहीं हो पाए
संजय कपूर ने अपनी शुरुआत के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन वे अपने भाई अनिल कपूर की तरह पहचान नहीं बना पाए। 2002 में उन्होंने कोई मेरे दिल से पूछे में एक नकारात्मक भूमिका निभाई जिसे दर्शकों ने सराहा। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ “कयामत” में आतंकवादी का रोल किया जिसने उनके अभिनय की प्रशंसा की।
मर्डर मुबारक में करिशमा संग डांस करना चाहते थे
हाल के वर्षों में संजय कपूर ने छोटे पर्दे और OTT प्लेटफॉर्म पर मर्डर मुबारक में भी काम किया है। मर्डर मुबारक के बाद संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मर्डर मुबारक मूवी के अंत में एक गाना है जिस पर करिशमा कपूर के साथ संजय डांस करना चाहते थे। इसके अलावा संजय ने करिशमा को 90’s की बेस्ट डांसर भी बताया था। इसके अलावा हाल ही में वे वेब सीरीज मेड इन हैवन में नजर आए थे।
खुद से 23 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किया था रोमांस
2017 में उन्होंने सीरियल दिल संभल जा जरा में भूमिका निभाई जो काफी लोकप्रिय हुआ। उनके अभिनय का जादू अब भी दर्शकों को भाता है। इस सीरियल में संजय खुद से छोटी 23 साल एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। हांलाकि, सीरियल बाद में बंद हो गया मगर सीरियल काफी हिट रही और दर्शकों ने इसमें संजय की एक्टिंग की खूब तारीफें भी की थी।





