नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज सलमान खान अपना जन्मदिन माना रहे हैं। एक्टर ने फिल्म मैंने प्यार किया से बतौर हीरो अपनी एक्टिंग की शुरूआत की थी, पहली ही फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। अब सालों बाद भी इंडस्ट्री पर उनका राज है। वहीं इस सफलता के बीच सलमान ने अपनी जिंदगी में बुरा वक्त भी देखा है। इस बुरे वक्त के बारे में हाल ही में एक्टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं।
एक्टर ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में याद किया था
दरअसल, यह बुरा वक्त सलमान खान को फिल्म ‘हम साथ साथ है’ की शूटिंग के दौरान आया था। इस फिल्म की शूटिंग जोधपुर में हुई थी। ऐसे में जब वे शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। उस दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था और उन्हें इस मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में एक्टर को सशर्त जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद उन्हें कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ी थी। जेल से जुड़े इस बुरे वक्त को एक्टर ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में याद किया था।
एक ही मग से नहाना-धोना और खाना भी पड़ा
टीवी शो ‘दस का दम’ में एक्टर सलमान खान ने कंटेस्टेंट से हैरान करने वाली बात बताई। उन्होंने कहा था कि आपको एक चीज दिखाना चाहता हूं, जो मैंने जोधपुर जेल में स्केच किया था। यह एक स्टील का मग है। सलमान ने हैरान करने वाली बात बताते हुए कहा था कि इसी मग से नहाना-धोना और खाना दोनों पड़ता था। इसलिए मैं इसे खूब चमकाता था, इतना चमकाता था कि खाने पीने और नहाने-धाने के बाद उसी में अपना चेहरा भी देख लेता था।
आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में आए नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अभी तक की आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ रही। इस फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी देखने को मिली। फिलहाल वे ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा एक्टर टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को भी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस शो के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन रखा गया था।




