नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में गुंजन का रोल करने वाली रूपल त्यागी को तो आप जानते ही होंगे। वह अपनी क्यूटनेस, बबली नेचर और प्यारी मुस्कान से सभी का दिल जीत चुकी थीं। हालांकि, ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ खत्म होने के बाद वह कुछ और शो में नजर आई, लेकिन अपने करियर को बहुत ऊंचाई नहीं दे पाईं। रूपल त्यागी आज अपना 35वां बर्थडे मना रही है। हाल ही में एक टॉक शो में रूपल ने अपनी लाइफ की स्ट्रगल स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे 11 फ्लॉप शोज के बाद उन्हें सक्सेस मिली और कैसे एक ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी को बदल कर रख दिया। रूपल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई समस्याएं चल रही थीं, लेकिन तभी उनकी जिंदगी में भगवान शिव की एंट्री हुई, जिसने उनके सोचने का नजरिया ही बदल दिया। आइए उनके बर्थडे पर हम आपकों उनकी स्ट्रगल स्टोरी से लेकर उनके बेक्रडाउन के किस्से बताएंगे जिसके बाद भी रूपल ने हार नहीं मानी।
16 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत
रूपल ने बताया कि 16 साल की उम्र में वह बैंगलोर से मुंबई चली आई थीं। तब लोगों ने उनके पेरेंट्स से पूछा कि इतनी छोटी उम्र में उन्हें दूसरे शहर कैसे भेज दिया। इस पर रूपल ने बताया कि उनके पेरेंट्स के अपने सपने अधूरे रह गए थे, जो वो पूरी नहीं कर पाए थे। इसलिए उन्होंने रूपल को अपने सपनों की उड़ान भरने दी। मुंबई आकर उन्हें एक कोरियोग्राफर से काम मिला, जिसने उन्हें बॉलीवुड में असिस्ट करने का मौका दिया। रूपल ने ‘चुप चुपके’ फिल्म में बड़े-बड़े एक्टर्स जैसे विद्या बालन, करीना कपूर और नेहा धूपिया को डांस सिखाया। दो साल तक उन्होंने यह काम किया, लेकिन फिर उन्हें लगा कि उन्हें पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि सामने काम करना है।
एक्टिंग में करियर की शुरुआत कैसे हुई?
यहीं से रूपल का असली संघर्ष शुरू हुआ जब उन्होंने पहले फिल्मों में ट्राई किया, लेकिन जब वहां काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी शोज के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। रूपल ने करीब 11 शोज किए, जिनमें से कुछ तो टेलीकास्ट भी नहीं हुए। फिर कई सालों के बाद उन्हें ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में ब्रेक मिला। यह शो नंबर 1 बना और रूपल को इस शो से बड़ी पहचान मिली। लेकिन ठीक करियर के पीक पर उनका ब्रेकअप हो गया।
ब्रेकअप ने बदल दी जिंदगी
रूपल ने बताया कि जिस इंसान से वह प्यार करती थीं उसने उन्हें धोखा दिया। इसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरें और अफवाहें फैलने लगीं जिससे वह बहुत परेशान हो गईं। इस दुख से उनका फेम को लेकर उत्साह खत्म हो गया। उन्हें बड़े-बड़े ऑफर मिल रहे थे लेकिन उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने सभी शोज को मना कर दिया। इसी मुश्किल दौर में उनकी जिंदगी में भगवान शिव का प्रवेश हुआ और उन्होंने ध्यान (मेडिटेशन) करना शुरू किया। इससे उनकी जिंदगी में शांति आई।
रूपल को अब फेम की परवाह नहीं
रूपल का कहना है कि अब उन्हें सक्सेस, फेलियर या पैसे से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह अंदर से खुश हैं। उनका आखिरी शो ‘रंजू की बेटियां’ 2021 में आया था। रूपल ने कई रियलिटी शोज और सीरियल्स जैसे ‘शक्ति’, ‘लाल इश्क’, ‘कुबूल है’, ‘एक नई छोटी सी जिंदगी’ और ‘दिल मिल गए’ में भी काम किया है, लेकिन खास सफलता नहीं मिली। अब वह अपनी लाइफ से संतुष्ट हैं और शिवा की भक्ति में खुश हैं।





