नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | धनुष की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कैप्टन मिलर नहीं चल पाई। लेकिन एक्टर परेशान नहीं हुए। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है। धनुष की 50वी फिल्म बताई गई है। जिसका नाम रायन बताया जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में धनुष एप्रन पहने हुए खून से लथपथ दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने एक हाथ में पेचकस में पकड़ा गया है।
रयान का पोस्टर हुआ रिलीज
रयान के पोस्टर में धनुष मूंछों में दिख रहे हैं। उन्होंने पूरा सर को शेव कर रखा है। उनकी आंखों में गुस्सा नजर आ रहा है। वहीं दर्द झलक रहा है। फर्स्ट लुक में पता चल रहा है कि धनुष इसमें फूड ट्रक के पास मौजूद है। खून से लथपथ वे कैमरे के पास देख रहे हैं।
धनुष ने फैंस को बनाया दीवाना
धनुष के इस अवतार ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। धनुष रायन में केवल एक्टिंग करने वाले हैं। इसको वे डायरेक्टर करने वाले हैं और कहानी भी लिखने वाले हैं। फैंस रायन में धनुष को देखकर काफी क्रेजी लग रहे हैं। उनको एक्टर का लुक भी काफी बेहतर लग रहा है। फैन ने कहा है कि ये लुक पावरफुल लग रहा है। दूसरे फैन ने कमेंट किया कि पक्का मास फिल्म रहेगी। इसका सभी को इंतजार है।
कई भाषाओं में होगी रिलीज
रायन को तमिल, तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज किया जाना है। एक्टर ने इन सारी भाषाओं में फिल्म का पोस्टर साझा किया है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान द्वारा दिया गया है। रायन में धनुष के अलावा नित्या मेनन, वरलक्ष्मी, संदीप किशन और नित्या मेनन के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




