नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के फेमस कपल शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कई दिनों से ED के शिकंजे में फंसे हुए हैं। वहीं अब उनकी मुश्किल और बढ़ गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर ईडी का छापाने पड़ गया। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार जांच एजेंसी द्वारा 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
राज कुंद्रा के खिलाफ आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला रेड मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगने से भी जुड़ी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पहले राज कुंद्रा को गिरफ्तार भी किया था।आपको बता दें कि, कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए मोटी कमाई कर रहे थे। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में साल 4 फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही राज कुंद्रा की परेशानी बढ़ी हुई है।
बिटकॉइन धोखाधड़ी से संबंधित एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दायरे में हैं। उनके ऊपर ये आरोप लगा था कि राज कुंद्रा ने बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10% रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन के रूप में भारी मात्रा में धनराशि एकत्र की थी। इन सभी चक्कर में अब Ed ने राज कुंद्रा घर में छापा मार दिया है। इस मामले में ईडी की टीम कुल 15 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
पहले ही फ्लैट हुआ था ज़ब्त
बिटकॉइन मामले में पहले ही ED ने मुंबई ने अनंतिम रूप से रुपये की अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया है। PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये। संलग्न संपत्तियों में जुहू में स्थित आवासीय फ्लैट शामिल है जो वर्तमान में श्रीमती शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। पुणे स्थित आवासीय बंगला और राज कुंद्रा के नाम पर इक्विटी शेयर ज़ब्त की है।





