नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज हो चुकी है। जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि देखा जाए तो ये फिल्म किंग खान की पिछली रिलीज ब्लाॅकबस्टर पठान की तरह का कमाल नहीं कर पाई। जवान ने इतना खास कलेक्शन नहीं किया है। रिलीज को 5 दिन हो चुके हैं। फिलहाल डंकी ने दर्शकों के दिल में राज करने में कामयाबी हासिल की है।
डंकी ने की है शानदार शुरुआत
डंकी ने बाॅक्स आॅफिस पर शानदार शुरुआत की है। लेकिन इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। फिल्म के कलेक्शन को सलार की वजह से काफी असर हो रहा है। सालार ने 250 करोड़ कमाया है। दूसरी तरफ डंकी न े100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शऩ किया है। डंकी बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 29.2 करोड़ रुपये कमाकर धमाल मचा दिया था।
दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20.12 करोड़ तक ही कमा सकी और तीसरे दिन ‘डंकी’ ने 25.61 करोड़ कमाई करने में कामयाब हुई थी। चौथे दिन फिल्म का कारोबार 30.7 करोड़ के आसपास गया था।
पूरी दुनिया में बरकरार है डंकी फिल्म का जलवा
‘डंकी’ फिल्म भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में धमाल मचाने में कामयाब रही है। डंकी ने इस बार 130 करोड़ तक का आंकड़ा करने के पास पहुंच रही है। वहीं दुनियाभर में 211.13 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। फिल्म के द्वारा क्रिसमस की छुट्टी में तगड़ा कलेक्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं फिल्म काफी जोरदार रिस्पांस दे रही है।
‘डंकी’ फिल्म को राजकुमार हिरानी ने किया डायरेक्ट
डंकी फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट किया गया है । वहीं फिल्म के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, होमन इरानी के अलावा कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाया है। ये कहानी चार दोस्तों पर आधारित है जो लंदन जाने के सपने देख रहे हैं। वहीं इस फिल्म में काफी काॅमेडी के साथ शानदार प्रस्तुति हुई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





