back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranveer Singh-Deepika: शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे दीपिका-रणवीर, कपल ने ‘मन्नत’ के पास में बनवाया आलीशान घर

Ranveer Singh-Deepika New House: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। कपल शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गया हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। कपल शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गया हुआ है। रणवीर ने मुंबई में अपने दो लक्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। दोनों संपत्तियों की कुल कीमत 15.25 करोड़ है। ये अपार्टमेंट मुंबई शहर के गोरेगांव पूर्व क्षेत्र में ओबेरॉय एक्सक्विजिट की 43वीं मंजिल पर स्थित हैं। बता दें रणवीर और दीपिका जल्द शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं।

गोवा और बेंगलुरू में भी घर

रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के पास वाले बंगले में शिफ्ट होंगे। मुंबई के अलावा रणवीर-दीपिका के गोवा और बेंगलुरू में घर हैं। रणवीर के पास गोवा में नौ करोड़ से ज्यादा कीमत का एक बंगला भी है।

फिल्म सिंघम अगेन में आएंगे नजर

रणवीर का वर्कफ्रंट देखें तो हाल में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखे थे। फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में थे। अब वह रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगे। फरहान अख्तर की डॉन 3 में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵