नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । एक बार फिर एक मर्डर और दो आरोपी के बीच अदालत के टकराते तीन सच को लेकर ओटीटी पर आने को तैयार है वकील माधव मिश्रा । इस बार क्रिमिनल जस्टिस – अ फैमिली मैटर में प्रतिभाशाली कलाकार के साथ पंकज त्रिपाठी आऐगें नजर। लंबे इंतजार के बाद रोमांचक सीजन के साथ जहां निजी और पेचीदा केस को लेकर पंकज त्रिपाठी अपने मुवक्किल डॉ. राज नागपाल, मोहम्मद जीशान को बचाने की कोशिश में एक कठिन लड़ाई लड़ेंगे। आज यानी 14 मई को वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 4′ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जाने कब और कहां मिलेगी देखने को ये वेब सीरीज।
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ की कास्ट
क्रिमिनल जस्टिस 4′ के इस सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, मोहम्मद जीशान अय्यूब, जैसे सितारे नजर आएंगे।
इस बार और दमदार होगी कहानी
इस बार की कहानी पहले के मुकाबले और दमदार होगी, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे व एक प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी। जो केस के शुरुआत में एक सीधी-सादी दलील जैसा लगेगा लेकिन बाद में कोर्टरूम में तीन अलग-अलग सचों के बीच जंग में बदल बदल जाएगा। हमेशा की तरह इस उलझन के बीच माधव मिश्रा अपने खास अंदाज और नैतिक समझ के साथ सच की तलाश में जुटे मिलेगें





