नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओटीटी बिग बॉस ओटीटी में हर रोज एक दिलचस्प मोड़ आता जा रहा है। शो इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने बिग बॉस के घर में लिप लॉक किया था। जिसके बाद आकांक्षा को शो से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद इस पर आकांक्षा ने बात करते हुए महज एक टॉस्क बताया था। वहीं दूसरी तरफ जद ने आकांक्षा को खराब किसर बताया है।
Akanksha Puri Snapinsta_app_357017054_18370873786040692_2728221373285428600_n_1080.jpg
जद को किस करना मेरे लिए बस एक टास्क था
बता दें कि अविनाश सचदेव ने पिछले हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी को जद हदीद को किस करने का टॉस्क दिया गया था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों को खूब डांट लगाई। बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद आकांक्षा पुरी ने कहा कि ”मैंने उस दिन तीन टास्क पूरे किए” ताकि मेरी टीम जीत सकें। जद को किस करना मेरे लिए बस एक टास्क था, अगर उस दिन जद के अलावा कोई और होता तो भी मैं ये काम कर लेती क्योंकि मैं ये टास्क जीतना चाहती थी। उनकी जगह भले पूजा भट्ट या साइरस होती, मैं उसे किस कर लेती और मुझे इस बात का कोई पछताव नहीं है।
जद हदीद ने आकांक्षा को बैड किसर बताया
जद हदीद ने आकांक्षा को बैड किसर बताया था। इस पर आकांक्षा ने कहा कि मैं यह सुनकर बहुत हैरान हूं। मुझे उम्मीद नहीं थीं कि वो मेरे बारे में इस तरह से बात करेंगे। मैंने एक टॉस्क के तहत उसे किस किया था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए एक बात साफ थी कि मुझे जद को 30 सेकेंड तक किस करना था। जो मेरे लिए आसान नहीं था।
Akanksha Puri Snapinsta_app_357732542_18371285746040692_4815526352069641567_n_1080.jpg
मेरे बारे में ऐसी बातें कहते हैं तो वह खुद को मूर्ख बनाते हैं
आकांक्षा ने कहा कि किस के दौरान जद इमोशनल हो गए थे। हालांकि मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मेरे मन में उसके लिए भावनाएं नहीं थीं। इसलिए शायद ये मुझे बैड किसर बनाता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी को किस करने नहीं जा रही हूं। क्योंकि मेरे निर्देशक ने मुझे अपने सह-कलाकार को चूमने के लिए नहीं कहा है। मैंने बस एक टॉस्क के तौर पर उसे चूमा, लेकिन जब वह मेरे बारे में ऐसी बातें कहते हैं तो वह खुद को मूर्ख बनाते हैं।





