नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आकांक्षा पुरी को बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से लगातार शो लोगों को इंटरटेन किया जा रहा है। इसी के साथ ही जिया शंकर को बिग बॉस को का नया कैप्टन बनाया गया है। जिया ने कैप्टन बनते ही पूजा भट्ट को नॉमिनेट किया है।
Bigg Boss OTT 2 ott2.PNG
बिग बॉस के घर में सात लोग को किया गया नॉमिनेट
बिग बॉस में इसके पहले किसी ने भी पूजा भट्ट को नॉमिनेट नहीं किया था। बिग बॉस के घर में कुल सात लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इसकी के साथ ही वोटिंग लाइन्स को बंद कर के रखी गई है। बिग बॉस को इस टॉस्क में ट्विस्ट लाना है। इसी के साथ ही बिग बॉस ने घर वालों को एक और टॉस्क दिया है। जिसके जरिए बिग बॉस के घर में कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थीं और घर के कई सदस्य सोते हुए पाये गए है। इसमें कैप्टन अभिषेक भी शामिल थे। इसके मुताबिक जो भी घऱ का सदस्य बजर बजाता वो किसी एक को कप्तानी के रेस से बाहर कर सकता है। इसके लिए जद हदीद को चुना गया था। क्योंकि वो सलमान खान द्वारा नॉमिनेटेड थे और घर में ऐसी प्रकिया है कि जिसका पुतला पुल में नहीं फेंका जाएगा वो नया लीडर बन जाएगा।
Bigg Boss OTT 2 46b1a892-f859-4786-b779-f83134a771bf.PNG
जिया ने पूजा को किया नॉमिनेट
इसका अभिषेक ने फायदा उठाते हुए बिग बॉस के घर का चार बजर दबाया। इसी के साथ ही कैप्टेंसी की रेस से बेबिका ध्रुवे, अविनाश सचदेव, फलक नाज और सायरस को आउट किया। वहीं दूसरी तरफ अविनाश ने तीन बजर दबाए और मनीषा रानी, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को इस रेस से बाहर कर दिया। इसके बाद जिया खान घर की नई कैप्टन बन गई। इस दौरान बिग बॉस ने उनसे पूछा कि वो किसे अपनी जगह किसे नॉमिनेट करना चाहती हैं तो उन्होंने पूजा भट्ट को किया और कहा कि वो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेट हैं। इसलिए वह ऐसा करना चाहती हैं।





