नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलिवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे ही एक्टर्स में से एक फेमस नाम है आयुष्मान खुराना का, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना ने एक से बढ़कर एक रोल प्ले किए हैं। आयुष्मान हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान की फिल्मों में ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलती है। आयुष्मान खुराना का आज 40वां बर्थडे है। आपको बता दें कि, एक्टर को इंडस्ट्री में 11 साल से ज्यादा हो चुके हैं। आज उनके खास दिन के मौके पर हम आपको एक्टर के स्ट्रगल और करियर के बारे में जानकारी देंगे।
बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था
आयुष्मान खुराना का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ है। एक्टर चंड़ीगढ़ के रहने वाले हैं और उनका असली नाम निशांत खुराना है। आयुष्मान को बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था और उनका यहीं सपना उनको मुबंई तक ले आया। आयुष्मान खुराना अपने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में भाग लेना शुरू कर दिया था।
कम बजट की मूवी में भी धमाल कर जाते हैं
आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्टर हैं जो कम बजट की मूवी में भी धमाल कर जाते हैं। आज आयुष्मान की गिनती बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। आपको शायद ही अंदाजा होगा कि एक्टर फिल्मों से पहले टीवी स्टार हुआ करते थे। MTV का show roadies season 2 का खिताब आयुष्मान खुराना ने अपने नाम किया था। इसके अलावा एक्टर ने रॉक ऑन, इंडियाज गॉट टैलेंट, म्यूजिक का महामुकाबला और जस्ट डांस जैसे टीवी शो को होस्ट किया था।
छोटे पर्दों पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं आयुष्मान
एक्टर ने छोटे पर्दों पर भी अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने कयामत और एक थी राजकुमारी जैसे सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सीरियल के कारण ही एक्टर को घर-घर पसंद किया जाने लगा और सीरियल से ही उन्होंने अपनी पहचान बनाई। हालांकि आयुष्मान ने बेहद कम समय तक छोटे पर्दों पर काम किया।
Vicky donor से फिल्मों की दुनिया में किया डेब्यू
एक्टर आयुष्मान ने मूवी Vicky donor से फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया। एक्टर ने कई हिट मूवीज दी है और उनके कई रोल फेमस हैं। आयुष्मान ने मूवी ड्रीर्म गर्ल में पूजा का रोल निभाकर अपने फैंस को काफी इंटरटेंन किया था। ड्रीर्म गर्ल के बाद एक्टर की फिल्म ड्रीर्म गर्ल 2 भी आई थी। जिसको भी लोगों ने काफी प्यार दिया था। एक्टर ने फिल्म गुलाबों सिताबों में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। दम लगा के हइसा में एक्टर ने लोगों का दिल जीत दिया था। इन सबके अलावा एक्टर ने आर्टिकल 15, बाला, शुभ मंगल सावधान, मेरी प्यारी बिंदू, अंधाधूंध, बधाई हो और बरेली की बर्फी जैसी फेमस मूवी में लीड एक्टर के तौर पर काम किया है।
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं
आपको बता दें कि एक्टर को सींगिंग का भी शौक है। उन्होंने कई फेमस गाने गाए हैं। एक्टर को सॉन्ग पानी दा रंग के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। आयुष्मान ने साड्डी गली आजा, मेरा मन कहने लगा, नजम नजम, और मेरे लिए तुम काफी हो जैसे गाने गाए हैं।





