नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुकेश अंबानी और नीता अंबाने के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी होने जा रही है। शादी को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में अंबानी परिवार ने मेहमानों को शादी का न्यौता भेजना शुरू कर दिया है। बीती शाम अनंत अंबानी ने अभिनेता अजय देवगन के घर पहुंचकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण दिया।
अनंत का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो अपनी टीम के साथ अजय देवगन के घर शिवशक्ति से बाहर आते नज़र आ रहे हैं। अजय देवगन के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी नज़र आ रहे हैं।
नीता अंबानी पहुंची विश्वनाथ मंदिर
वहीं दूसरी तरफ अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने मंदिर में अनंत की शादी का निमंत्रण देते हुए अपने बेटे-बहू के लिए आशीर्वाद मांगा। बता दें कि इसके बाद नीता का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो बनारस में एक दुकान पर चाट खाती दिख रही हैं।
राधिका-अनंत की शादी में सितारे करेंगे शिरकत
इस साल की शुरुआत से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर खूब हलचल मची हुई है। दोनों की शादी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। हाल ही में गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक प्री वेडिंग बैश चलता रहा, जिसमें रिहाना समेत कई विश्व प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए थे।
इसके पहले इटली क्रूज पार्टी में बाॅलीवुड ने सितारों को स्पाॅट किया गया। इस पार्टी की खूब चर्चा हुई थी। अब दोनों 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ये शादी का प्रोग्राम शानदार होने वाले है जिसमें बाॅलीवुड समेत बिजनेस, खेल जगत के कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




