नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पेशेवर और कुछ निजी जीवन से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्लॉग में 70 के दशक के सितारों के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में रेखा भी हैं।
इस फोटो में अमिताभ के हाथ में माइक दिख रहा है। वहीं उनके साथ विनोद खन्ना, राज कपूर, महमूद, शम्मी कपूर भी दिख रहे हैं। इस फोटो में रेखा भी हैं और ये सभी ताली बजाते दिख रहे हैं। फोटो को आइकॉनिक बताते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘इस फोटो के पीछे एक लंबी कहानी है, किसी दिन बताएंगे.’
अयोध्या में मिला न्योता
अयोध्या में 22 जनवरी की सुबह काफी खास रही। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मौजूद हुए। इस दौरान कई सितार प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए शामिल हुए। पिता पुत्र की जोड़ी के अलावा रजनीकांत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, केटरीना कैफ. विक्की कौशल, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित समेत कई कलाकार मौजूद रहे।
अमिताभ बच्चन ने की शानदार एक्टिंग
अमिताभ बच्चन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ में शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आए थे। वह अगली बार नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ में दिखने वाले हैं। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ सह-कलाकार के तौर पर काम करेंगे।
अमिताभ बच्चन अकसर खास पल करते हैं शेयर
अमिताभ बच्चन अकसर खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वहीं अपनी यादों को फैंस के सामने रखते हैं। वे कई बार सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करने के लिए जाने जाते हैं।
Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





