back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayodhya Ram Mandir: आलिया-रणबीर जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का मिला निमंत्रण

Alia-Ranbir in Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। राम मंदिर समिति ने कई बॉलीवुड कलाकारों को निमंत्रण भेजा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। राम मंदिर समिति ने कई बॉलीवुड कलाकारों को निमंत्रण भेजा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी न्योता मिला है। हाल में आलिया और रणबीर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों खास निमंत्रण को स्वीकार करते दिख रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कुछ सदस्यों ने हाल में आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर से मुलाकात की। इनमें से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। फोटो में आलिया और रणबीर ने इनविटेशन कार्ड पकड़ा हुआ है। एक अन्य फोटो में उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा है।

ये लोग पहुंचे थे एक्टर-एक्ट्रेस के घर

तस्वीरों को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-रणबीर, आलिया को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समारोह के लिए निमंत्रण मिला। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर, आरएसएस कोंकण प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुंडपे और निर्माता महावीर जैन ने आलिया-रणबीर से मुलाकात की।

इन कलाकारों को भी मिला है आमंत्रण

राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुपम खेर, सनी देओल, प्रभास, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत समेत कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories