back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jigra Trailer : आलिया भट्ट ने भाई वेदांग रैना को बचाने के लिए सारी हदें की पार, मूवी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

आज आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरु हो गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फिल्म जिगरा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच आज फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में आलिया भट्ट और वेदांग रैना को भाई बहन के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर में भाई बहन का इमोशनल बांड नज़र आ रहा है। 

ऐसा है फिल्म का ट्रेलर 

ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है। एक्ट्रेस को एक कॉल आती है जिसमें एक आदमी उनसे बोलता है कि उनके भाई जिसका नाम अंकुर है उसे अरेस्ट कर लिया गया है। ये सुनकर आलिया काफी परेशान हो जाती है और फ़ोन पर ही चिल्लाकर उस व्यक्ति से कई सवाल पूछने लग जाती है।

ट्रेलर में आगे अंकुर विदेश की एक कोर्ट में नज़र आता है। कोर्ट में उसे 3 महीने के अंदर मौत की सजा सुनाई जाती है। इसके बाद आलिया विदेश पहुंचकर अपने भाई को बचाने की कोशिश में लग जाती है। वो अपने भाई की एक झलक देखने के लिए पागल रहती है।

जिगरा में आलिया का दमदार लुक 

फिल्म में आलिया का एकदम एक्शन लुक उभर के सामने आया है। भाई को जेल से छुड़ाने के लिए वो अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार हो जाती है। वो जेल के गार्ड से लड़ जाती है कई तरह के स्टंट करती दिखती है। ये शायद पहली फिल्म होगी जिसमे आलिया ने इतने एक्शन सीन किये होंगे। ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं फिल्म की रिलीज़ की बात करें तो ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को थिएटर में दस्तक दे रही है। आलिया और वेदांग के अलावा फिल्म में अन्य कलाकार जिसमे युवराज विजान, जेसन शाह, आदित्य नंदा ने भी मौजूद है।

आलिया के करियर की बात करें तो जब उन्होंने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी तो वो रोमेंटिक और कामेडी फिल्में ही किया करती थी पर अब की बात करें तो एक्ट्रेस लम्बे समय से ही सीरियस फिल्में ही कर रही है. एक्ट्रेस का रुझान फिल्म राजी के बाद से ही सीरियस फिल्मों में बढ़ गया है।

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵