नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू अपनी फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर लॉन्च पर बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। तब्बू ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि, उनका सबसे अच्छा दोस्त बॉलीवुड की गॉसिप के बारे में पूछता रहता है। इसके बाद अजय देवगन जवाब देते हैं कि, “मैं कोई घोषित नहीं करता।” इसके बाद तब्बू मीडिया की तरफ देखती है और अजय देवगन की तरफ इशारा करती हैं।
कई फिल्मों में साथ किया है काम
अजय देवगन और तब्बू की नोंकझोक यहां खत्म नहीं होती अजय देवगन तब्बू को कहते हैं कि, इसका मतलब तुझे सब पता होता है। अजय देवगन और तब्बू फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले से एक दूसरे को जानते हैं दोनों ने फिल्म ‘विजयपथ’ में स्क्रीन शेयर किया है। इसके बाद ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम 2’, ‘गोलमाल अगेन’ और अन्य फ़िल्मों में एक साथ काम किया है।
सिंघम अगेन का अपडेट
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के ट्रेलर लॉन्च के समय सिंघम अगेन के बारे में भी पूछा गया। इसके बाद अजय देवगन ने जवाब दिया की फिल्म में अभी कई सारे सीन शूट करने हैं अभी काम बाकी है। अजय देवगन ने आगे बताया कि, “सिंघम अगेन एक बड़ी फिल्म है जिसमें हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं जल्दबाजी करने से काम खराब हो जाते हैं और हम नहीं चाहते की ऐसा हो।”
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है वहीं सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन में अजय देवगन एक बार फिर बहादुर पुलिस ऑफिसर के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी दमदार भूमिका में नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




