नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे अब पारंपरिक तरीके से शाही शादी कर रहे हैं। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 10 जनवरी को शादी होनी है। इससे पहले शादी से पहले की रस्मों में 8 जनवरी (मंगलवार) को पायजामा पार्टी आयोजित की गई। पार्टी में नूपुर ने लुंगी डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
दोस्तों के साथ पार्टी में की एंट्री
नुपुर का वीडियो पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुआ है। वीडियो में नुपुर दोस्तों के साथ लुंगी पहनकर पायजामा पार्टी में एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद वह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के गाने लुंगी डांस पर जबरदस्त डांस करते दिखे। आमिर के दामाद का यह वीडियो चर्चा में है।
लुंगी डांस करते नुपुर। era_lungi_dance_2.jpg
मुंबई में होगा पार्टी का आयोजन
इस बीच इरा और नूपुर 10 जनवरी को पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। शादी में 250 मेहमान शामिल होंगे। इसके लिए ताज अरावली होटल के 176 कमरे बुक हैं। इरा और नूपुर ने मेहमानों से उपहार लाने से मना किया है। उदयपुर में शाही शादी के बाद मुंबई में पार्टी का आयोजन होगा। उसमें बॉलीवुड की हस्तियां मौजूद रहेंगी।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





