back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aamir Khan को Lapaataa Ladies के ऑस्कर जीतने की उम्मीद, कहा- अगर फिल्म ऑस्कर जीतती है तो…

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में लापता लेडीज के ऑस्कर जीतनी की बातें की हैं। उन्होंने कहां कि भारत लंबे समय से ऑस्कर अवार्ड के लिए इंतजार कर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने सबके दिलों में काफी राज किया। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी सेलेक्ट किया गया है। वहीं अब इसपर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि अगर फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर जीतती है तो भारत में लोगों का उत्साह बहुत बढ़ जाएगा। आमिर का मानना है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री लंबे समय से ऑस्कर जीतने का सपना देख रही है। लेकिन अब तक यह सपना पूरा नहीं हो पाया है। अगर यह फिल्म ऑस्कर जीतती है तो भारत में खुशी की लहर दौड़ जाएगी और लोग जमकर जश्न मनाएंगे।

ऑस्कर जीतने से क्या होता है?

आमिर खान ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिताओं को बहुत गंभीरता से नहीं लेते लेकिन अगर कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर जीतती है तो यह एक बहुत बड़ी बात होगी। इससे न केवल फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी बल्कि दर्शकों का ध्यान भी आकर्षित होगा। आमिर के मुताबिक, ऑस्कर जीतने से फिल्म लापता लेडिज की दुनिया भर में चर्चा होती है और लोग जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या खास है।

भारतीय दर्शकों का उत्साह

आमिर खान ने यह भी कहा कि भारत फिल्म प्रेमियों का देश है। यहां के लोग फिल्मों को लेकर बहुत जुनूनी होते हैं और उन्हें उम्मीद है कि कभी न कभी कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर जीतेगी। अगर लापता लेडीज को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलता है तो इसका असर भारतीय दर्शकों पर बहुत बड़ा होगा। पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ेगी और लोग इसे अपने देश की बड़ी जीत मानेंगे।

आमिर खान ने कहा कि इस जीत से फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच एक नया जोश और उत्साह आएगा। इससे भारत में फिल्मों के प्रति लोगों का प्यार और भी बढ़ेगा और इस जीत का जश्न देश भर में मनाया जाएगा।

आमिर खान का मानना है कि अगर भारत को ऑस्कर जीतने का मौका मिलता है तो यह न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का जादू ऐसे चलाया है...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...