नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नीति मोहन का जन्म 18 नवंबर 1979 को दिल्ली में हुआ था। नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा एक गवर्नमेंट सर्विस मैन हैं। और मां घर संभालती हैं। नीति मोहन चार बहने हैं। नीति मोहन को भी बचपन से ही संगीत का बेहद शौक था। सिंगिंग करियर के लिए नीति लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती हैं। सिंगर ने बॉलीवुड में सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
नीति मोहन के सुपरहिट गाने
साल 2012 में Neeti Mohan ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने करियर का पहला गाना ‘इश्क वाला लव’ गया था। इस गाना से सिंगर ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ‘नैनो वाले ने’, ‘मनवा लागे’, ‘जिया रे’, ‘नजर लाए ना’, ‘खींच मेरी फोटो’ जैसे सुपरहिट गाने गए हैं। इन सभी गानों से सिन्जर को एक अलग पहचान मिली।
लता मंगेशकर को माना आदर्श
नीति मोहन ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती हैं। सिंगर ने कहा, ‘मैं बचपन से ही महान गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले और किशोर कुमार के गाने सुनती आ रही हूं। इनके गाने सुन कर ही मुझे भी बॉलीवुड में गाने की इच्छा हुई।’ इंटरव्यू के दौरान नीति मोहन ने यह भी बताया कि उनके संगीत करियर में ए.आर रहमान का बड़ा योगदान है।
नीति मोहन की पर्सनल लाइफ
नीति मोहन ने साल 2019 में एक्टर निहार पंड्या से शादी की थी। सिंगर की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। साल 2021 में कपल के घर बेटे ने जन्म लिया था। नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।





