back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड ने किया शोक व्यक्त: अजित पवार के निधन पर सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

अजित पवार के विमान हादसे में निधन से देशभर में शोक की लहर है। अजय देवगन से अनुपम खेर तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी की सुबह बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। इस त्रासदी ने न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड भी इस दुखद खबर से शोकाकुल नजर आया। फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजय देवगन बोले- स्तब्ध और बेहद दुखी हूं


अभिनेता अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा,

“माननीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।

रितेश देशमुख ने कहा- महाराष्ट्र ने एक डायनामिक नेता खो दिया


अभिनेता रितेश देशमुख ने भावुक पोस्ट में लिखा,

“यह जानकर दिल टूट गया कि हमने एक दुखद हादसे में अजीत दादा को खो दिया। वह महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक थे। उन्हें खराब परफॉर्मेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं थी और वे हमेशा लोगों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे।”


उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार की हाजिरजवाबी और स्पष्टवादिता उन्हें सबसे अलग बनाती थी और राज्यभर में उन्हें अपार स्नेह मिला।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/Riteishd/status/2016384828460212621

स्मृति ईरानी ने जताया गहरा शोक


एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने लिखा,

“दुखद विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। लोगों के लिए उनकी सेवा और वर्षों के राजनीतिक नेतृत्व को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

पवन कल्याण बोले- जनसेवा के लिए हमेशा याद रहेंगे


आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अजित पवार का निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

मधुर भंडारकर और अनुपम खेर ने भी दी श्रद्धांजलि


फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने इसे राज्य की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान बताया और पवार परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा,“अजीत पवार दादा के दुखद निधन से गहरे सदमे में हूं। जब भी उनसे मिला, वे बेहद सज्जन और दयालु लगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵